Class 6 Chapter 4: नए धर्मों का उदय

Share:

 (क). सही विकल्प पर ✅ का निशान लगाइए-

1. बौद्ध धर्म के संस्थापक कौन थे?

उत्तर - (i) गौतम बुद्ध


2. पावापुरी वह स्थान है, जहाँ महावीर का -

उत्तर - (iv) मृत्यु हुई


3. जैन धर्म के चौबीसवें तीर्थंकर थे -

उत्तर - (iii) महावीर स्वामी


4. बुद्ध, महावीर व उपनिषदों को गुरु नहीं मानते थे -

उत्तर - (i) ईश्वर


naye dharmo ka uday


(ख). सही वाक्यों के सामने ✅ और गलत वाक्यों के सामने ❎ का निशान लगाइए-


1. बुद्ध का जन्म 563 ई० पूर्व में लुंबिनी उद्यान में हुआ था। ✅

2. उपनिषदों की चर्चाओं में केवल ब्राह्मण शामिल होते थे। ❎

3. महावीर ने 29 वर्ष की आयु में घर छोड़ दिया था। ✅

4. बौद्ध धर्म व जैन धर्म दोनों ही सभी वर्गों के लिए खुले थे। ✅

5. संन्यासी एवं संन्यासिनी सादा जीवन व्यतीत करते थे। ✅


(ग). सही मिलान कीजिए-


1. कैवल्यज्ञान - (i) भगवान महावीर द्वारा प्राप्त उच्चतम ज्ञान

2. महायान व हीनयान - (iii) बौद्ध धर्म के दो विभाजन

3. दिगंबर व श्वेतांबर - (iv) जैन धर्म के दो विभाजन

4. तीर्थंकर - (v) जैन धर्म के 24 तीर्थंकर

5. शंकराचार्य - (ii) पुनर्जीवित प्राचीन वैदिक धर्म


(घ). रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-


1. छठीं शताब्दी ईसा पूर्व भारत में कई नये धर्मों की उत्पत्ति हुई।

2. आदिकाल के आर्यों का ऋग्वैदिक धर्म बहुत सहज था।

3. जैन धर्म में सत्य का खोजी जिन (विजेता) कहलाता है।

4. बौद्ध धर्म के नियम विनय पिताका में संग्रहित हैं।

5. कुछ मठ ईंटों व लकड़ी से निर्मित थे।


(ङ). निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखिए-


प्रश्न 1. उपनिषद् का क्या अर्थ है?

उत्तर: उपनिषद का अर्थ है - गुरु के पास बैठकर ज्ञान प्राप्त करना। उप = पास, नि = नीचे, षद = बैठना।


प्रश्न 2. ऋषि गौतम ने सत्यकाम को विद्यार्थी के रूप में क्यों स्वीकार किया?

उत्तर: क्योंकि सत्यकाम ने सच बोला कि उसे अपने पिता का गोत्र नहीं पता। उसकी सत्यवादिता से ऋषि खुश हुए।


प्रश्न 3. अष्टांगिक मार्ग से बुद्ध का क्या तात्पर्य है?

उत्तर: दुखों से मुक्ति के लिए 8 सही मार्ग - सही दृष्टि, सही संकल्प, सही वाणी, सही कर्म, सही आजीविका, सही प्रयत्न, सही स्मृति और सही समाधि।


प्रश्न 4. कर्म के बारे में महावीर के क्या विचार थे?

उत्तर: महावीर के अनुसार कर्म ही पुनर्जन्म का कारण है। तपस्या और अहिंसा से कर्म से छुटकारा मिलता है और मोक्ष मिलता है।


प्रश्न 5. छठी शताब्दी ई० पू० भारत में नए धर्मों व दार्शनिक विचारों के उदय का क्या कारण था?

उत्तर: वैदिक धर्म में कर्मकांड, बलि प्रथा और जाति-भेद बढ़ गया था। वह महंगा और कठिन हो गया था, इसलिए लोगों ने सरल धर्मों की खोज की।


प्रश्न 6. चार आश्रमों के बारे में संक्षेप में लिखिए।

उत्तर: उच्च जाति के व्यक्ति से 4 आश्रमों से गुजरने की आशा थी -

(i) ब्रह्मचर्य - विद्यार्थी जीवन

(ii) गृहस्थ - शादी कर घर बसाना

(iii) वानप्रस्थ - घर छोड़कर वन में जाना

(iv) संन्यास - सब त्याग कर मोक्ष की खोज।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your comments !