प्रश्न 1. वैदिककाल को वैदिककाल क्यों कहा जाता है?
उत्तर: इस काल में वेदों की रचना हुई थी। हमारा सारा इतिहास वेदों से ही पता चलता है, इसलिए इसे वैदिककाल कहा जाता है।
प्रश्न 2. सप्तसिंधु क्षेत्र किन आधुनिक भारतीय राज्यों से समानता रखता है?
उत्तर: सप्तसिंधु यानी सात नदियों का क्षेत्र। यह पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्र से मिलता-जुलता है।
प्रश्न 3. ऋग्वैदिक आर्यों के दो मुख्य व्यवसाय क्या थे?
उत्तर: ऋग्वैदिक आर्यों के दो मुख्य व्यवसाय थे - 1. पशुपालन और 2. कृषि। वे गाय को सबसे पवित्र मानते थे।
प्रश्न 4. उत्तर-वैदिक काल में लोग कहाँ शिक्षा ग्रहण करते थे?
उत्तर: उत्तर-वैदिक काल में लोग गुरुकुल में शिक्षा ग्रहण करते थे। विद्यार्थी गुरु के आश्रम में रहकर पढ़ते थे।
प्रश्न 5. ऋग्वैदिक काल में कितने समाज थे? उनके नाम लिखिए एवं उनकी सामाजिक क्रियाविधियों कई की व्याख्या कीजिए।
उत्तर: ऋग्वैदिक काल में मुख्य रूप से 4 वर्ण थे -
1. ब्राह्मण - पूजा-पाठ और पढ़ाने का काम करते थे।
2. क्षत्रिय - युद्ध और राज्य की रक्षा करते थे।
3. वैश्य - खेती और व्यापार करते थे।
4. शूद्र - तीनों वर्णों की सेवा करते थे।
शुरू में ये वर्ण काम के आधार पर थे, जन्म के आधार पर नहीं।
प्रश्न 6. ऋग्वैदिक काल एवं उत्तर वैदिक काल में राजा के स्थान की तुलना कीजिए।
उत्तर:
• ऋग्वैदिक काल में - राजा का पद वंशानुगत नहीं था, उसे समिति चुनती थी। राजा कबीलों का मुखिया होता था।
• उत्तर-वैदिक काल में - राजा का पद शक्तिशाली और वंशानुगत हो गया। राजा बड़े-बड़े यज्ञ जैसे अश्वमेध यज्ञ करने लगा और उसका राज्य बड़ा हो गया।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your comments !