कक्षा 7 नैतिक शिक्षा अध्याय 5: नमन उसको हमारा है [शब्दार्थ और प्रश्नोत्तर]

Share:
नमन उसको हमारा है
(Our Salutation to Him)

शब्द-अर्थ तालिका

शब्दावली: शब्द और उनके अर्थ

शब्द अर्थ / पर्यायवाची
नमनप्रणाम / नमस्कार
सुमनफूल / पुष्प
सुरभिसुगंध / खुशबू
तेजचमक / प्रकाश
सांझसंध्या / शाम
मनुजमनुष्य / इंसान
दुलाराप्यारा / प्रिय
सलिलजल / पानी
धरापृथ्वी / धरती
जलदबादल
जगतसंसार / दुनिया
रखवालारक्षक / रक्षा करने वाला

 

naman usko hamara hai

प्र. 1. इस कविता में किसे नमन किया गया है?
उत्तर: इस कविता में उस ईश्वर को नमन किया गया है जो सारी सृष्टि का पालनहार है। जिसे अलग-अलग लोग राम, घनश्याम, अल्लाह, ईश्वर और भगवान जैसे अलग-अलग नामों से पुकारते हैं।
प्र. 2. ईश्वर ने तितलियों और फूलों के लिए क्या किया है?
उत्तर: ईश्वर ने छबीली तितलियों के पंखों को रंग-बिरंगे रंगों से रंगा है और फूलों (सुमन) को सुंदर रूप और मीठी सुगंध (सुरभि) दी है।
प्र. 3. चंद्र-सूरज और पक्षी ईश्वर से कैसे जुड़े हैं?
उत्तर: कवि के अनुसार चंद्रमा और सूरज उसी ईश्वर के तेज से रोशनी पाते हैं। और सुबह-शाम पक्षी बैठकर उसी के गीत गाते हैं यानी उसकी महिमा का गुणगान करते हैं।
प्र. 4. दूसरे पद में प्रकृति के किन रूपों का वर्णन है?
उत्तर: दूसरे पद में बताया गया है कि बादल उसी के इशारे पर पानी बरसाते हैं, धरती उसी के सहारे हरी-भरी ओढ़नी ओढ़ती है, हवा उसी का हुक्म पाकर कभी रुकती और कभी चलती है और बादलों में बिजली कभी चमकती तो कभी बुझती है।
प्र. 5. कवि ने ईश्वर को सबका दुलारा क्यों कहा है?
उत्तर: कवि ने ईश्वर को सबका दुलारा इसलिए कहा है क्योंकि वह मनुष्य ही नहीं बल्कि पशु-पक्षी सभी से प्यार करता है और सभी जीवों का ध्यान रखता है। वह किसी में भेदभाव नहीं करता।
प्र. 6. जगत का रखवाला किसे कहा गया है और क्यों?
उत्तर: ईश्वर को जगत का एकमात्र रखवाला कहा गया है क्योंकि वही सारे संसार की रचना करता है, उसे सजाता-सँवारता है और उसकी रक्षा करता है। इसलिए कवि उसे सौ बार नमन करता है।
प्र. 7. गरीबों और अनाथों का सहारा कौन है?
उत्तर: गरीबों और अनाथों का एकमात्र सहारा ईश्वर ही है। जब दुनिया में उनका कोई सहारा नहीं होता, तब वही अकेला उनका सहारा बनता है और उनकी मदद करता है।
प्र. 8. इस कविता से हमें क्या शिक्षा मिलती है?
उत्तर: इस कविता से हमें शिक्षा मिलती है कि ईश्वर एक ही है, भले ही हम उसे अलग-अलग नामों से पुकारते हैं। हमें सभी जीवों से प्रेम करना चाहिए और उस एक ईश्वर के प्रति हमेशा श्रद्धा और आभार का भाव रखना चाहिए।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your comments !