विलोम शब्द की परिभाषा
जिन शब्दों का अर्थ एक दूसरे का उल्टा होता है, उन्हें विलोम शब्द या विपरीतार्थक शब्द कहा जाता है। जैसे आगे-पीछे, ऊपर-नीचे, अंदर-बाहर आदि।
हिंदी व्याकरण में विलोम शब्दों का उपयोग भाषा में विविधता और व्यंग्य को बढ़ावा देने के लिए किया जाता है।
उदाहरण के लिए, ऊपर और नीचे एक दूसरे के विपरीतार्थी शब्द हैं। विलोम शब्द किसी भी प्रकार के शब्द हो सकते हैं जैसे संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण और क्रिया विशेषण।
शब्दों के विलोम शब्द बनाने के लिए शब्दों में लिंग, जातीय आधार तथा नञ् समास लगाकर ऐसा किया जा सकता है। उपसर्ग तथा प्रत्यय का प्रयोग करके भी शब्दों के विलोम शब्द बनाए जा सकते हैं।
यहाँ कुछ शब्द और उनके विलोम शब्दों की सूची दी गई है जिन्हें आप याद कर सकते हैं और अपनी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। मुमकिन है कि इनमें से काफी शब्द और उनके विलोम आपको पहले से ही याद हो।
सक्षम - अक्षम
अनुराग - विराग
उन्नति - अवनति
अच्छा - बुरा
दिन - रात
जीत - हार
सुख - दुःख
नया - पुराना
अंतर्मुखी - बहिर्मुखी
अनुरक्ति - विरक्ति
आशा - निराशा
आस्तिक - नास्तिक
आलोक - तिमिर
पुरातन - अधुनातन
पूर्वाह्न - अपराह्न
आदान - प्रदान
पारलौकिक - इहलौकिक
उत्कृष्ट - निकृष्ट
उजाला - अँधेरा
सच - झूठ
आदि - अंत
बड़ा - छोटा
उपस्थित - अनुपस्थित
औचित्य - अनौचित्य
कीर्ति - अपकीर्ति
कायर - निडर
सरल - कठिन
उदार - कृपण
मित्र - शत्रु
धनी - निर्धन
खुश - दुखी
शीतल - उष्ण
साहस - डर
क्रय - विक्रय
अनाथ - सनाथ
अर्थ - अनर्थ
अंतरंग - बहिरंग
प्रकाश - अंधकार
अमृत - विष
आयात - निर्यात
स्वर्ग - नरक
निर्लज्ज - लज्जित
मानव - दानव
अनुज - अग्रज
आवरण - अनावरण
उचित - अनुचित
ईमानदार - बेईमान
उपजाऊ - ऊसर
औपचारिक - अनौपचारिक
करुण - निष्ठुर
कर्मण्य - अकर्मण्य
सभ्य - असभ्य
लाभ - हानि
प्रत्यक्ष - अप्रत्यक्ष
पुरस्कार - तिरस्कार
पूर्णिमा - अमावस्या
स्वार्थ - परमार्थ
प्रस्थान - आगमन
स्वतंत्र - परतंत्र
जीवित - मृत
दया - क्रूरता
स्वीकार - अस्वीकार
प्राण - निष्प्राण
हित - अहित
प्रवृत्ति - निवृत्ति
साक्षर - निरक्षर
उपयोगी - अनुपयोगी
प्रातः - संध्या
उपकार - अपकार
उत्थान - पतन
आज्ञा - अवज्ञा
आरोही - अवरोही
अल्पसंख्यक - बहुसंख्यक
अनुलोम - प्रतिलोम
आकाश - पाताल
विस्तार - संकुचन
संयम - असंयम
चतुर - मूर्ख
लाभकारी - हानिकारक
सजीव - निर्जीव
दक्षिण - उत्तर
स्थिर - चंचल
आकर्षण - विकर्षण
आधुनिक - प्राचीन
आय - व्यय
सम्मान - अपमान
अल्पायु - दीर्घायु
अतिवृष्टि - अनावृष्टि
उदय - अस्त
अनुकूल - प्रतिकूल
सुगम - अगम
कोमल - कठोर
कपटी - निष्कपट
खण्डन - मण्डन
खुशी - गम
गणतंत्र - राजतंत्र
गृहस्थ - सन्यासी
गुप्त - प्रकट
घात - प्रतिघात
प्रेम - घृणा
चिंतित - निश्चिंत
जन्म - मृत्यु
हिंसा - अहिंसा
संकल्प - विकल्प
स्थायी - अस्थायी
सापेक्ष - निरपेक्ष
शोक - हर्ष
सर्दी - गर्मी
शक्ति - कमजोरी
स्वागत - विदाई
शुद्ध - अशुद्ध
सत्यवादी - मिथ्यावादी
शांति - अशांति
समष्टि - व्यष्टि
न्यून - अधिक
सज्जन - दुर्जन
तीव्र - मंद
ताप - शीत
जागृति - सुषुप्ति
जटिल - सरल
ज्योति - तम
जय - पराजय
ज्वार - भाटा
निर्माण - ध्वंस
श्रोता - वक्ता
ज्ञात - अज्ञात
क्षम्य - अक्षम्य
क्षय - अक्षय
निंदा - स्तुति
साकार - निराकार
समर्थन - विरोध
सम्पन्न - विपन्न
मिलन - विरह
विवाद - निर्विवाद
सफलता - विफलता
संकीर्ण - विस्तीर्ण
संक्षिप्त - विस्तार
विशेष - सामान्य
साधारण - विशिष्ट
पूर्ण - रिक्त
युवा - वृद्ध
योग्य - अयोग्य
मौखिक - लिखित
महात्मा - दुरात्मा
कठोर - मृदुल
भविष्य - भूत
भौतिक - आध्यात्मिक
भेद - अभेद
भाव - अभाव
भाग्य - अभाग्य
समृद्धि - दरिद्रता
भद्र - अभद्र
रक्षक - भक्षक
भ्रांत - निभ्रांत
बहिष्कार - अंगीकार
बाह्य - अभ्यंतर
कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your comments !