50 Important Questions for Class 10 Maths (VSA Type) | महत्वपूर्ण प्रश्न

Share:
इस पृष्ठ पर हमने कक्षा 10 विद्यार्थियों के लिए 50 लघु उत्तरीय प्रश्न तैयार किए हैं, कक्षा 10 के गणित के सभी अध्यायों से लिए गए हैं। ये वे सभी सामान्य प्रश्न है जिनके उत्तर/हल कक्षा 10 के सभी विद्यार्थियों को मौखिक रूप से पता होने चाहिए। सबसे पहले आप इन प्रश्नों को पढ़कर स्वयं से पूछिए कि आपको इनमे से कितने प्रश्नों के उत्तर ज्ञात हैं। जाँच के लिए, आप हमारे द्वारा लिखे गए निम्नलिखित 50 प्रश्नों के उत्तर यहाँ क्लिक करके देख सकते हैं और तब आँकलन कीजिए कि आपने अब तक क्या सीखा। सभी प्रश्न और सभी उत्तरों केे लिए पी०डी०एफ० फ़ाइल भी उपलब्ध है।


Questions for Oral Test

1. यूक्लिड विभाजन एल्गोरिथ्म का सूत्र क्या है? प्रत्येक संकेत का नाम बताओ।
2. यूक्लिड विभाजन एल्गोरिथ्म में HCF किस पद (term) को माना जाता है?
3. दो संख्याओं के LCM और HCF में क्या संबंध होता है?
4. व्यंजक (expression) और बहुपद (polynomial) में क्या अंतर है?

5. रैखिक बहुपद (linear polynomial) किसे कहते हैं?
6. बहुपद का शून्यक (zero) किसे कहते हैं?
7. किसी बहुपद के कितने शून्यक हो सकते हैं?
8. द्विघात बहुपद (quadratic polynomial) के शून्यकों के बीच क्या संबंध होते हैं?
9. त्रिघात बहुपद (cubic polynomial) के शून्यकों के बीच क्या संबंध होते हैं?
10. द्विघात बहुपद के शून्यकों का योग (sum) और गुणनफल (product) दिया होने पर बहुपद कैसे ज्ञात किया जाता है?
11. कोई बहुपद किसी अन्य बहुपद का गुणनखंड (factor) कब होता है?
12. यदि किसी द्विघात बहुपद का एक शून्यक ज्ञात हो तो दूसरा शून्यक कैसे ज्ञात होगा?
13. दो चरों वाले रैखिक समीकरण (linear equation in two variables) का सामान्य रूप किस प्रकार का होता है?

14. एक कार्तीय तल (cartesian plane) में दो रेखाओं के बीच कितने प्रकार के संबंध हो सकते हैं और कौन-कौन से?
15. दो चरों वाले रैखिक समीकरण के अधिकतम कितने शून्यक हो सकते हैं?
16. दो चर वाले रैखिक समीकरण युग्म के कब अनेक हल होंगे, एक अद्वितीय हल होगा और कोई हल नहीं होगा?
17. दो चर वाले रैखिक समीकरण युग्म का ग्राफ किस प्रकार का होगा, यह बिना ग्राफ बनाये कैसे बताया जा सकता है?
18. दो चर वाले रैखिक समीकरण युग्म को हल (solve) करने की कितनी और कौन-कौन सी विधियाँ (methods) हैं?

19. वज्र-गुणन विधि (cross multiplication method) का सूत्र क्या है?
20. द्विघात समीकरण किस रूप (form) का होता है?
21. द्विघात समीकरण के अधिकतम (maximum) कितने हल (roots) होते हैं?
22. द्विघात समीकरण को हल करने की कितनी और कौन-कौन सी विधियाँ हैं?
23. द्विघात समीकरण के कब दो समान मूल होंगे, दो भिन्न-भिन्न मूल होंगे और कोई वास्तविक मूल नहीं होगा?
24. द्विघाती सूत्र (quadratic formula) क्या है?
25) कोई सूची समांतर श्रेढ़ी (A.P.) कब होती है?
26) समांतर श्रेढ़ी का व्यापक रूप (general form) किस प्रकार का होता है?
27) A.P. के nवें पद का सूत्र क्या होता है?
28) A.P. के n पदों के योग (sum) का सूत्र क्या है?
29) सर्वांगसम (congruent) और समरूप (similar) त्रिभुजों में क्या समानताएँ और विभिन्नता होती हैं?
30) यदि किसी त्रिभुज की दो भुजाओं के किन्ही दो बिंदुओं से तीसरी भुजा के समांतर (parallel) एक रेखा खींची जाती है, तो दोनों भुजाओं में क्या संबंध होता है?
31) दो त्रिभुज किन स्थितियों में समरूप हो सकते हैं?
32) दो समरूप त्रिभुजों के क्षेत्रफलों (areas) और भुजाओं में क्या संबंध होता है?
33) पाइथागोरस प्रमेय क्या है?
34) भुज (abscissa) , कोटि (ordinate) और निर्देशांक (coordinates) क्या होते हैं?
35) ग्राफ पर स्थित दो बिंदुओं के बीच की दूरी किस सूत्र द्वारा ज्ञात की जाती है? (distance formula)
36) दो बिंदुओं को मिलाने वाले रेखाखंड के मध्यबिंदु के निर्देशांक किस सूत्र द्वारा ज्ञात किये जाते हैं? (midpoint formula)

37) उस बिंदु के निर्देशांक ज्ञात करने का सूत्र क्या है जो दो बिंदुओं को m1:m2 के अनुपात (ratio) में विभाजित करता है?
38) कौन-सा त्रिकोणमितीय अनुपात किस त्रिकोणमितीय अनुपात का उल्टा है?
39) किस-किस त्रिकोणमितीय अनुपात का मान कोण के साथ बढ़ता है?
40) त्रिकोणमितीय अनुपातों के किस-किस कोण का मान 1 होता है?
41) तीनों त्रिकोणमितीय सर्वसमिकाएँ, जिनमें दो त्रिकोणमितीय अनुपातों का योग या अंतर (sum or difference) 1 होता है?
42) वृत्त पर कितनी स्पर्श रेखाएँ (tangent) सम्भव है यदि बिंदु वृत्त के अंदर हो, वृत्त पर हो और वृत्त के बाहर हो?
43) त्रिज्याखंड और वृत्तखंड (segment) में क्या अंतर है?
44) त्रिज्यखंड (sector) के क्षेत्रफल का क्या सूत्र है?
45) त्रिज्यखंड के संगत चाप (corresponding arc) की लंबाई ज्ञात करने का क्या सूत्र है?
46) केंद्रीय प्रवृत्ति के कितने मापक हैं और कौन-कौन? (measurements of central tendency)
47) माध्य (mean) ज्ञात करने के कितने सूत्र हैं और कौन-कौन से?

48) माध्यक (median) ज्ञात करने का क्या सूत्र है?
49) बहुलक (mode) ज्ञात करने का क्या सूत्र है?
50) किसी घटना के होने और न होने की प्रायिकताओं का योग कितना होता है?


___________________________

These questions are prepared by Arif Khan, tutor at The AK Tuition for class 10. You can download this PDF file from our website www.CbseNotesHindi.com

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your comments !