परमाणु एवं अणु (अध्याय 3, कक्षा 9)

Share:
● पदार्थों का वह मूल पदार्थ जिसे सरलीकृत नहीं किया जा सकता तत्व कहलाता है | जैसे- ऑक्सीजन, कार्बन, हाइड्रोजन, आयरन, चाँदी और सोना आदि |
● पदार्थ का सूक्ष्मतम कण जिसे और सूक्ष्म नहीं किया जा सकता परमाणु कहलाता है |

● अणु : समान या असमान प्रकार के दो या दो से अधिक परमाणुओं के समूह जो रासायनिक से परस्पर बंधे होते है अणु कहलाते हैं | उदाहरण: CO2, O2, N2, H2, H2O इत्यादि |
● एक से अधिक तत्वों से मिलकर बना अणु, यौगिक कहलाता है | उदाहरण: CH4, H2O, BrCl2, NH3, CO2 इत्यादि |
● द्रव्यमान संरक्षण का नियम: इस नियम के अनुसार किसी रासायनिक अभिक्रिया में द्रव्यमान का न तो उदय होता है और न ही विनाश।
● निश्चित अनुपात का नियम : किसी भी यौगिक में तत्वों के द्रव्यमानों का अनुपात हमेशा निश्चित होता है।
● किसी तत्व के परमाणुओं का द्रव्यमान तथा रासायनिक गुणधर्म समान होते हैं।
● विभिन्न तत्वों के परमाणुओं के द्रव्यमान एवं रासायनिक गुणधर्म असमान होते हैं।
● डाल्टन के परमाणु सिद्धांत में सबसे विशिष्ट संकल्पना थी परमाणु द्रव्यमान। डाल्टन अनुसार हर तत्व का एक अभिलाक्षणिक परमाणु द्रव्यमान होता है।
● परमाणु द्रव्यमान इकाई : किसी तत्व के सापेक्षिक परमाणु द्रव्यमान को उसके परमाणुओं के औसत द्रव्यमान का कार्बन-12 परमाणु के द्रव्यमान के 1/12वें भाग के अनुपात को परमाणु द्रव्यमान इकाई कहा जाता है |
● किसी तत्व या यौगिक के अणु उस तत्व या यौगिक के सभी गुणधर्मों को दर्शाते हैं।
● एक ही तत्व के परमाणु या विभिन्न तत्वों के परमाणु एक साथ मिलकर अणु का निर्माण करते हैं।
● उत्कृष्ट (गैसों) तत्वों के अणु केवल एक परमाणु से बनते हैं। अत: ये एक परमाणुक होते हैं क्योंकि उत्कृष्ट गैसें किसी भी तत्व से यहाँ तक की खुद से भी संयोजन नहीं करती है | आर्गन (Ar) हीलियम (He)।
● परमाणुकता : किसी अणु संरचना में जितने परमाणु प्रयुक्त होते हैं वह संख्या उस अणु की परमाणुकता कहलाती है | जैसे - ऑक्सीजन के अणु (O2) की परमाणुकता 2 है, फोस्फोरस के अणु (P4) की परमाणुकता 4 है |
● जो तत्व अपने दो परमाणुओं से अणु बनाते हैं | ऐसे तत्व को द्वि-परमाणुक अणु कहते हैं  उदाहरण: हाइड्रोजन (H2), ऑक्सीजन (O2), क्लोरीन (Cl2)।
● किसी तत्व के जिन अणुओं में तीन-तीन परमाणु होते हैं त्रि-परमाणुक अणु कहलाते हैं| जैसे - ओजोन (O3) |
● किसी तत्व के जिन अणुओं में चार-चार परमाणु होते हैं चतुर्परमाणुक अणु कहलाते हैं | जैसे - फोस्फोरस (P4) |
● किसी तत्व के जिन अणुओं के परमाणुओं की संख्या चार से अधिक हो बहुपरमाणुक अणु कहलाते हैं | जैसे - सल्फर (S8) |
● किसी परमाणु में प्रोटॉन तथा इलेक्ट्रॉन की संख्या समान होती हैं |
● सभी परमाणुओं की इलेक्ट्रॉनिक रचनाएँ अस्थायी होती हैं, सिवाये अक्रिय गैसों के।
● परमाणु स्वतंत्र रूप से अस्तित्व में नहीं रह सकते हैं |​
● परमाणु अस्तित्व में बने रहने के लिए इलेक्ट्रॉन्स के साथ साझेदारी करते हैं |

● आयन विद्युत आवेशित कण होते हैं |
● आयनों की इलेक्ट्रॉनिक रचनाएँ स्थायी होती हैं |
● आयन स्वतंत्र रूप से अस्तित्व में रह सकते हैं |
● आयनिक यौगिकों में प्रथम तत्व धातु (metal) होता है जो धनायन (cation) बनाता है और दूसरा तत्व अधातु (non-metal) होता है जो ऋणायन (anion) बनाता है |
● मोल : पदार्थ की वह मात्रा, जिसमें कणों (परमाणु, आयन, अणु या सूत्र इकाई इत्यादि) की संख्या कार्बन-12 के ठीक 12g में विद्यमान परमाणुओं के समान होती है। अन्य शब्दों में, मोल बहुत सारे परमाणुओं का समूह/ढेर है, जिसमें किसी भी तत्व के परमाणुओं, अणुओं अथवा आयनों की संख्या 6.022 x 1023​ होता है |
● किसी पदार्थ के एक मोल में कणों (परमाणु, अणु अथवा आयन) की संख्या निश्चित होती है | जिसका मान 6.022 x 1023​ होता है | इसी संख्या को आवोगाद्रो स्थिरांक या आवोगाद्रो संख्या कहते हैं |
● मोलर द्रव्यमान : किसी तत्व के परमाणुओं के एक मोल के द्रव्यमान को मोलर द्रव्यमान कहते है | मोलर द्रव्यमान को ग्राम परमाणु द्रव्यमान भी कहते हैं | 

2 टिप्‍पणियां:

Thanks for your comments !